लातेहार, अगस्त 21 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के चेकनाका के समीप शुक्रवार की सुबह दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में माको निवासी आशीष कुमार और गौरी कुमार शामिल हैं। जानकारी के अनुसार बाजारटांड़ रोड की गली से बाइक सवार युवक मुख्य सड़क की ओर निकल रहा था। इसी दौरान आशीष और गौरी बाइक पर सवार होकर लातेहार की ओर आ रहे थे। अचानक दोनों बाइक आमने-सामने आ गईं और जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों किशोर सड़क किनारे स्थित गड्ढे में जा गिरे। घटना के बाद सड़क से गुजर रहे अधिवक्ता विक्रांत कुमार सिंह, अरविंद कुमार समेत अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को गड्ढे से बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को ऑटो से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सक डॉ. अभिषेक अंक...