Latehar News: चलती ट्रेन में महिला ने बच्ची को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित
लातेहार, अगस्त 18 -- Latehar News: लातेहार,संवाददाता। चलती ट्रेन में मंगलवार को एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। घटना टोरी-चंदवा रेलखंड के बीच की बताई जाती है। प्रसव के बाद महिला और नवजात को सुरक्षित लातेहार सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में दोनों का उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार चियाकी चांदों गांव निवासी 25 वर्षीय सरिता देवी अपने पति अजय भुइयां और बच्चों के साथ रांची के कांटा टोली में रहकर मजदूरी करती हैं। मंगलवार की सुबह वह पति और बच्चों के साथ ट्रेन से अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान टोरी-चंदवा के बीच अचानक उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। कुछ ही देर में ट्रेन के अंदर ही उन्होंने बच्ची को जन्म दे दिया।
घटना की जानकारी ट्रेन में मौजूद एक महिला यात्री ने मानवीय संवेदना और सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल एंबुलें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.