Latehar News: चमरडीहा गांव में नाली नहीं, घर में घुस जाता हैं पानी
लातेहार, सितम्बर 10 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह शहर से सटे चमरडीहा गांव के मुख्य सड़क किनारे नाली का निर्माण नहीं होने से ग्रामीण काफी परेशान हैं। बारिश होते ही पानी कई घर में घुस जाता है। वहीं सड़क पर पानी बहता है। इससे पीसीसी सड़क भी खराब हो रही है। पूर्व में इसे गंभीरता से लेते हुए नाली निर्माण के लिए प्रखंड के अधिकारी स्थल का जायजा लिए थे। तब लगने लगा था कि अब सड़क किनारे नाली का निर्माण होगा,लेकिन कई महीने गुजर जाने के बाद भी नाली निर्माण के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.