लातेहार, सितम्बर 13 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। जमीरा पंचायत के चतरो गांव में रविवार को ग्रामीणों की बैठक ग्राम प्रधान धूजू गंझू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विगत दिनों ग्राम सभा के माध्यम से पेसा नियमावली की कंडिका 13 के तहत कोषाध्यक्ष एवं सहायक सचिव के चयन को लेकर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई।

ग्रामीणों की आपत्ति ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उक्त पदों के चयन के लिए ग्राम सभा की बैठक की सूचना सभी ग्रामीणों को नहीं दी गई। कुछ लोगों द्वारा अपने स्तर से निर्णय लेकर ग्राम सभा आयोजित कर कोषाध्यक्ष एवं सहायक सचिव का चयन कर दिया गया। ग्रामीणों ने इसे नियमावली का उल्लंघन बताते हुए चुनाव प्रक्रिया को फर्जी करार दिया और इसे रद्द कर पुनः चुनाव कराने की मांग की।

सभी की सहभागिता आवश्यक बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि पेसा क्षेत्र में ग्राम...