लातेहार, अगस्त 1 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। चंदवा-माल्हन-मैक्लुस्कीगंज पथ पर कृषि फार्म के समीप गुरुवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुसुमटोली निवासी रितेश उरांव, पिता शंकर उरांव अपनी बाइक से घर जा रहा था, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा लाया गया। जहां डॉ नीलिमा ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। चंदवा पूर्वी मुखिया रंजीत उरांव अस्पताल पहुंच घायल युवक का हाल जाना। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: हाइवा व बाइक में टक्कर बाइक चालक घायल, रेफर सुचना के बाद चंदवा पुलिस मौके पर पहुँच दोनों ...