Latehar News: चंदवा में सड़क सुरक्षा को लेकर दुपहिया वाहनों की जांच, 63,500 रुपये का ई-चालान
लातेहार, अगस्त 12 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस को लेकर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को चंदवा थाना क्षेत्र में दुपहिया वाहनों की विशेष जांच अभियान चलाया गया। उपायुक्त लातेहार संदीप कुमार के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में हुई जांच में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। जांच के दौरान विभिन्न नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 35 वाहनों के खिलाफ ई-चालान किया गया। इन वाहनों से कुल 63,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस दौरान परिवहन विभाग की टीम ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। अधिकारियों ने चालकों से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, यातायात नियमों का पालन करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.