Latehar News: चंदवा में पहली बार पांच दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव का होगा आयोजन
लातेहार, अगस्त 26 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। चंदवा में पहली बार आयोजित होने वाले सार्वजनिक श्री गणेश पूजा महोत्सव को लेकर सोमवार की संध्या धोबी टोला स्थित महावीर मंडल प्रांगण में तीसरी बैठक हुई। बैठक में महोत्सव को भव्य और ऐतिहासिक बनाने को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई तथा आयोजन समिति के सदस्यों को अलग-अलग कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस वर्ष पांच दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन होगा। पूजा पंडाल में 8 फीट ऊंची भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पूजा के दौरान सुभाष चौक से इंदिरा गांधी चौक तक साउंड सिस्टम की व्यवस्था रहेगी। प्रतिदिन आरती, महाप्रसाद वितरण के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समिति ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य पूरे चंदवा के लोगों को एक मंच पर जोड़ना तथा धार्मिक आस्था के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.