Latehar News: चंदवा में नशा मुक्ति अभियान, सीओ ने दिलाई नशापान न करने की शपथ
लातेहार, जुलाई 7 -- Latehar News: चंदवा प्रतिनिधि। नशा मुक्त समाज के निर्माण को लेकर मंगलवार को चंदवा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सशक्त युवा-नशा मुक्त समाज अभियान के तहत अधिकारियों, कर्मचारियों व आम नागरिकों को नशा नहीं करने और दूसरों को इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का आयोजन राज्य युवा आयोग के मार्गदर्शन में पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग तथा आविष्कार संस्था के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। अंचलाधिकारी सुमित कुमार झा ने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने युवाओं से इस बुराई से दूर रहने और जागरुकता फैलाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Ghumla News: जारी में नशामुक्ति को लेकर जागरुकता कार्यक्रम उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में हर नागरि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.