लातेहार, सितम्बर 15 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। थाना टोली स्थित लक्ष्मी निवास एवं पतंजलि आरोग्य केंद्र में गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मंगलवार को वृंदावन से पहुंचीं कथा वाचिका सुश्री मानसी किशोरी का पतंजलि आरोग्य केंद्र में श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। इस दौरान पतंजलि आरोग्य केंद्र की प्रिया दुबे ने उन्हें चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके अलावे भजन कीर्तन मंडली टीम के सदस्यों को भी अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद कथा वाचिका सुश्री मानसी किशोरी एवं शशिकांत मिश्र के द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए भजन-कीर्तन का आनंद लिया। यह भी पढ़ें- Siwan News गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से गूंज उठे पूजा पंडाल पूरा परिसर गणपति बप्पा के...