Latehar News: चंदवा में छह भारी वाहनों पर 52,500 रुपये का लगा जुर्माना
लातेहार, नवम्बर 1 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। उपायुक्त संदीप कुमार और पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर रविवार को चंदवा थाना क्षेत्र में भारी वाहनों की विशेष जांच अभियान चलाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल और चंदवा थाना प्रभारी मनोरंजन प्रसाद सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान भारी वाहनों की जांच की गई। जांच में नियमों का उल्लंघन करने वाले छह वाहनों के खिलाफ ई-चालान जारी किया गया। इन वाहनों से कुल 52 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, यातायात नियमों का पालन करने और सावधानी बरतने के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.