लातेहार, जुलाई 2 -- Latehar News: चंदवा प्रतिनिधि। डॉक्टर्स डे और एसबीआई डे के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, चंदवा शाखा ने चिकित्सा और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मानित कर उनके योगदान को नमन किया। मंच के सदस्यों ने सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सा सेवाओं में जुटे चिकित्सकों को सम्मानित किया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. नीलिमा, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनोज एवं डॉ. रमेश को अंगवस्त्र और प्रशस्ति-पत्र देकर उनके कार्यों की सराहना की गई। इसके बाद एसबीआई चंदवा शाखा पहुंचकर बैंक प्रबंधक प्रकाश चंद्र को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहे चंदवा के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. जे.एन. पंडित, जिन्हें उनके दीर्घकालीन चिकित्सा सेवा योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि ऐसे लोग समाज के...