लातेहार, सितम्बर 6 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बोदा पंचायत के बोदा-फूलटांड़ सड़क इन दिनों ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। बारिश के कारण सड़क का करीब एक किलोमीटर हिस्सा कीचड़ से सन गया है। स्थिति ऐसी है कि इस मार्ग पर पैदल चलना भी ग्रामीणों के लिए मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन चालक आए दिन फिसलकर गिरने से दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार सड़क की बदहाली को लेकर कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है। ग्रामीणों ने विधायक,जिला परिषद सदस्य और मुखिया से भी सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। इसके बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क आसपास के गांवों को जोड़ने का महत्वपूर्ण मार्ग है। बारिश के दिनों में कीचड़ के कारण...