लातेहार, अगस्त 30 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के चंदनडीह मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के गहने एवं अन्य सामान की चोरी कर ली। चोरी की इस घटना में करीब 5 से 6 लाख रुपये के गहने और अन्य सामान चोरी होने की बात सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार चोरी की घटना चंदनडीह मोहल्ला निवासी मनोज कुमार वर्मा के घर में हुई है।

चोरी की घटना का विवरण पीड़ित मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि वह 28 एवं 29 अगस्त को किसी आवश्यक कार्य से घर से बाहर गए हुए थे। 30 अगस्त को जब वह वापस घर लौटे तो घर की स्थिति देखकर दंग रह गए। उन्होंने देखा कि घर का अंदरूनी दरवाजा टूटा हुआ था। इसके अलावा कमरे में रखी अलमारी का ताला एवं दरवाजा भी क्षतिग्रस्त पाया गया। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और कई वस्तुओं को नुक...