Latehar News: घर का ताला तोड़कर नकद समेत लाखों के जेवरात की चोरी
लातेहार, अगस्त 23 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के डुगीकला गांव में चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर नकद रुपये समेत लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी रविवार सुबह पड़ोसियों द्वारा गृहस्वामिनी को फोन कर दी गई। सूचना मिलने के बाद गृहस्वामिनी अपने भतीजे के साथ घर पहुंची, जहां घर के अंदर का सामान बिखरा पड़ा था और गोदरेज व बक्से का ताला टूटा हुआ मिला। घटना के संबंध में डुड़ंगीकला निवासी अफसाना बीबी पति फरार अंसारी ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार वह करीब आठ दिन पूर्व अपने तीन बच्चों के साथ डुड़ंगीकला से कुछ दूरी पर स्थित अपने दूसरे मकान में रह रही थी। इसी दौरान रविवार की सुबह पड़ोस में रहने वाली पुष्पा देवी ने फोन कर बताया कि उसके घर के बाहर का बल्ब खुला हुआ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.