Latehar News: ग्रीनफील्ड एकेडमी के विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना
लातेहार, अक्टूबर 17 -- Latehar News: चंदवा प्रतिनिधि। ग्रीनफील्ड एकेडमी के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का दल शुक्रवार को तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर बोधगया, राजगीर और नालंदा के लिए रवाना हुआ। 16 से 18 अक्टूबर तक चलने वाले इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर भारत की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना है। इस यात्रा के दौरान विद्यार्थियों को प्राचीन भारतीय सभ्यता, ऐतिहासिक धरोहरों और देश की गौरवशाली परंपराओं को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। विश्वप्रसिद्ध प्राचीन शिक्षा केंद्र नालंदा के महत्व को समझने के साथ ही विद्यार्थी भारतीय ज्ञान परंपरा और ऐतिहासिक विरासत के विभिन्न पहलुओं से परिचित होंगे। बोधगया और राजगीर का भ्रमण उनके ज्ञान एवं अनुभव को और समृद्ध करेगा। इस अव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.