लातेहार, जुलाई 25 -- Latehar News: चंदवा प्रतिनिधि। सबकी योजना, सबका विकास अभियान के तहत ग्राम पंचायत विकास योजना 2026-27 के निर्माण को लेकर चंदवा प्रखंड मुख्यालय सभागार में ग्राम पंचायत सहायक दल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत स्तर पर जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए विकास योजनाओं का प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन करना है। शिविर में ट्रेनर शशि कुजूर, अमित कुमार बारला, उदय गुप्ता, उद्देश्वर कुमार एवं रोसालिया लकड़ा द्वारा प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने की प्रक्रिया, ग्राम सभा की भूमिका, योजनाओं के चयन, संसाधनों के बेहतर उपयोग एवं विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करने संबंधी विस्तृत जानकारी दी जा रही है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन उन्होंने सभी प्रतिभाग...