लातेहार, अगस्त 22 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। बनहरदी पंचायत भवन प्रांगण में शुक्रवार को बनहरदी कोल परियोजना को लेकर ग्रामसभा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान इंद्रदेव उरांव ने की। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। कोल परियोजना से होने वाले संभावित विस्थापन व इसके कारण ग्रामीणों के जीवन पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों को लेकर गंभीरता से विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा व ग्रामसभा को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव से जुड़े किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में ग्रामसभा की भूमिका अहम है और सभी निर्णय सामूहिक सहमति से लिए जाने चाहिए। ग्रामसभा ने सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किए। प्रस्ताव में कहा गया कि यदि कोई दलाल प्रवृत्ति का व्यक्ति ग्रामीणों को बहला...