लातेहार, जुलाई 7 -- Latehar News: गारू, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर से मंगलवार को बीडीओ अभय कुमार एवं सीओ दिनेश कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से बिरसा कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ प्रखंड की सभी पंचायतों और सुदूर गांवों का भ्रमण कर किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देगा। रथ के माध्यम से ऑडियो संदेश, पोस्टर और प्रचार सामग्री के जरिए वैज्ञानिक खेती, उन्नत बीज, संतुलित उर्वरक उपयोग, समय पर बुवाई और फसल प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक किया जाएगा। अधिकारियों ने किसानों से अपील की कि वे कृषि रथ से दी जा रही जानकारियों का लाभ उठाकर सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लें। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: बीडीओ व सीओ ने कृषि जागरूकता रथ को हरि झंडी दिखाकर किया रवाना इस अवसर पर थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्...