लातेहार, अक्टूबर 22 -- Latehar News: गारू प्रतिनिधि। गारू प्रखंड में दुर्गा पूजा का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। गारू बाजार युवा शक्ति संघ, देवी मंडप, कबारी, बारेसाढ़, रूद और सरजू समेत विभिन्न स्थानों पर पूजा समितियों ने विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लोगों ने मां दुर्गा के दर्शन कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।पूजा संपन्न होने के बाद मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से किया गया। इस दौरान गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा और बारेसाढ़ थाना प्रभारी के संयुक्त सहयोग से विससर्जन कार्यक्रम व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: मेराल में धूमधाम से मना दशहरा, पूजा पंडालों में हुआ भंडारे का...