Latehar News: गांव-पंचायत को बाल विवाह मुक्त बनाने का लिया संकल्प
लातेहार, नवम्बर 28 -- बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता Latehar News: लातेहार, संवाददाता। बाल विवाह के उन्मूलन को लेकर शुक्रवार को लातेहार प्रखंड कार्यालय के सभागार में जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, महिला पर्यवेक्षिका और लाभार्थियों ने बाल विवाह मुक्त लातेहार बनाने की शपथ ली। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज से बाल विवाह जैसी कुरीति को समाप्त करना और बाल विवाह मुक्त झारखंड के लक्ष्य को साकार करना था। मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी ने कहा कि बाल विवाह कानूनन अपराध होने के साथ बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य के लिए भी हानिकारक है। उन्होंने लोगों से अपने गांव और पंचायत को बाल विवाह मुक्त बनाने में सहयोग करने की अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.