Latehar News: गड़गोमा में कलश यात्रा के साथ शारदीय नवरात्र पूजा शुरू
लातेहार, अक्टूबर 11 -- Latehar News: बारियातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के गोनिया पंचायत के गड़गोमा गांव में शारदीय नवरात्र एवं महालया के पावन अवसर पर दुर्गा पूजा समिति की ओर से कलश यात्रा निकाली गई। जिला परिषद सदस्य रमेश राम और पंचायत की मुखिया रानो देवी की उपस्थिति में निकाली गई इस कलश यात्रा के साथ ही गांव में शारदीय नवरात्र पूजा का शुभारंभ हुआ। यात्रा के बाद दुर्गा मंडप में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से कलश स्थापित किया गया। कलश यात्रा दुर्गा मंडप परिसर से गाजे-बाजे और मां दुर्गा के जयकारों के साथ शुरू हुई। श्रद्धालु विभिन्न मार्गों से होते हुए स्थानीय खौरा नदी पहुंचे। यहां आचार्य हीरामन पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं को पवित्र जल भरवाया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: सनातन संस्कृति हमारी पहचान, धार्मिक परंपराएं हमारी श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.