लातेहार, नवम्बर 16 -- Latehar News: लातेहार,प्रतिनिधि। मेरा युवा भारत लातेहार के तत्वावधान में 14 और 15 नवंबर को लेधपा फुटबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय प्रखंड समूह स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख परसुराम लोहरा, बेंदी पंचायत के मुखिया रामदयाल उरांव, वार्ड सदस्य संकेंद्र परहिया और ग्राम प्रधान कुलदीप सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और फुटबॉल में किक मारकर किया। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में युवा क्लब परसही ने युवा क्लब बचरा को 3-0 से हराकर खिताब जीता। चुरिया की टीम तीसरे स्थान पर रही। कबड्डी में विश्रामपुर की टीम विजेता, युवा क्लब लेधपा उपविजेता और युवा क्लब बेंदी तीसरे स्थान पर रहा। एथलेटिक्स में 400 मीटर दौड़ और लंबी कूद दोनों स्पर्धाओं में अरुण सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका वर...