Latehar News: खेत में हल चलाने जा रहे किसान पर भालू ने किया हमला, रेफर
लातेहार, जुलाई 12 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। वन क्षेत्र के चीरोपाठ पीएफ क्षेत्र के डोगापानी नामक स्थान पर सुबह 6 बजे हल चलाने जा रहे किसान तिरकु नागेशिया पिता दर्शन नागेशिया पर भालू ने हमला कर दिया। भालू ने हमला कर सिर,चेहरे और पैर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की खबर लगते ही आसपास मौजूद ग्रामीण ने भालू के हमले से बचाकर गंभीर अवस्था में किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ लाया। जहां डॉ अमित खलखो ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए उसे लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर ओरसापाठ पंचायत की मुखिया अमृता देवी और प्रभारी वनपाल गुरूदयाल सिंह ने अस्पताल पहुंचकर तत्काल राहत के लिए पीड़ित के पत्नी को दस हजार रूपए आर्थिक मदद दिया। बता दें कि अभी तक महुआडांड़ वन प्रक्षेत्र में जंगली भालू के हमले से एक महिला सहित पांच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.