लातेहार, सितम्बर 3 -- Latehar News: लातेहार। जिले में खराब मौसम को देखते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश कुमार मंडल ने वाहन चालकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बारिश और खराब मौसम के दौरान सड़क पर दृश्यता कम होने तथा सड़क फिसलन भरी होने से दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में वाहन चालक सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं और यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। डीटीओ ने खासकर दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट का नियमित उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हेलमेट दुर्घटना के दौरान सिर को गंभीर चोट से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वाहन चालक तेज गति, लापरवाही एवं जोखिमपूर्ण ओवरटेकिंग से बचें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...