Latehar News: क्षेत्र में धान रोपनी कार्य जोरों पर
लातेहार, अगस्त 8 -- Latehar News: बेतला, प्रतिनिधि। इनदिनों हो रही झमाझम की बारिश के बीच क्षेत्र में धान रोपनी कार्य जोर-शोर से चल रहा है। सुबह से देर शाम तक किसानों को अपने परिवार और मजदूरों के साथ खेतों में धान की रोपाई करते देखा जा रहा है। इसबारे में शुक्रवार को धान की रोपाई में लगे कुटमू के किसान सत्यनारायण सिंह,अजय सिंह,अब्दुल गफूर,शंकर मिस्त्री आदि ने कहा कि मौसम विभाग के इसवर्ष अल्पवृष्टि की चेतावनी के बाद भी वे हिम्मत नहीं हारे हैं। वे ऊपर वाले के भरोसे धान की अच्छी फसल होने की पूरी उम्मीद लिए धान रोपनी कार्य में जी-जान से जुटे हैं।वहीं रोपनी के दौरान पारंपरिक लोकगीतों की गूँज से पूरे क्षेत्र में उत्साह का वातावरण बन गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.