Latehar News: कोलियरी विस्थापित समिति की बैठक,रोजगार, मुआवजा व पुनर्वास समेत कई मांगों पर बनी सहमति
लातेहार, अगस्त 3 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत संचालित सीसीएल की मगध परियोजना के चमातु गांव में रविवार को मचान कोलियरी विस्थापित समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता चेतलाल राम दास ने की। बैठक में विस्थापितों एवं भू-रैयतों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।
बैठक में उठाए गए मुद्दे बैठक में मांग की गई कि भू-रैयतों को अविलंब नौकरी एवं मुआवजा का भुगतान किया जाए। खाता संख्या 213 की भूमि का रसीद निर्गत कर सत्यापन के उपरांत संबंधित रैयतों को नौकरी एवं मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। साथ ही सभी विस्थापित परिवारों का समुचित सुविधाओं के साथ पुनर्वास सुनिश्चित करने तथा नौकरी से वंचित विस्थापितों एवं भू रैयतों को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की गई।
प्रस्तावित कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.