लातेहार, अक्टूबर 28 -- Latehar News: बेतला प्रतिनिधि। कोलकाता हाईकोर्ट के जस्टिस प्रणव दास ने बेतला पार्क समेत आसपास के अन्य पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क में खुलेआम विचरण करते विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों का दीदार कर जहां खुशी का इजहार किया,वहीं केचकी संगम,मड्ड हाऊस बक्सा मड़,तिहासिक पलामू किला, कमलदहझील आदि पर्यटन स्थलों का अवलोकन कर वहां के प्राकृतिक सौंदर्य की मुक्त कंठ से सराहना की। वहीं जस्टिस दास ने बेतला दुबारा आने की इच्छा जताई। इस दौरान वनरक्षी निरंजन कुमार,टूरिस्ट गाइड बसरुद्दीन अंसारी तथा जस्टिस की सुरक्षा में बरवाडीह पुलिस के जवान मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...