लातेहार, सितम्बर 6 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। बालूमाथ में कोयला ढुलाई करने वाले हाइवा और ट्रकों से उड़ रहे धूलकण से परेशान दुकानदारों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने दिन के समय भारी कोयला वाहनों की नो इंट्री लागू करने और बाईपास सड़क की व्यवस्था करने की मांग की है। इस संबंध में स्थानीय दुकानदारों एवं ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को आवेदन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग किया है। आवेदन में कहा गया है कि बालूमाथ क्षेत्र में तेतरियाखाड़, तुबेद और मगध कोल परियोजनाओं से निकलने वाले कोयले की ढुलाई भारी वाहनों के माध्यम से बालूमाथ की मुख्य सड़क से होती है। यह मार्ग घनी आबादी वाले क्षेत्र से होकर गुजरता है। सड़क पर कोयले की धूल जमा रहने और भारी वाहनों के आवागमन के कारण लगातार धूल उड़ती रहती है। जिससे दुकानदारों, ग्रामीणों और राहगीरों को काफी परेशानी...