Latehar News: केस दर्ज होने पर एनटीपीसी के खिलाफ गोलबंद हुए ग्रामीण
लातेहार, नवम्बर 29 -- Latehar News: लातेहार, सवाददाता। धाधु उत्तरी नॉर्थ कोल ब्लॉक को लेकर एनटीपीसी और ग्रामीणों के बीच विवाद गहराता जा रहा है। कंपनी की ओर से 15 नामजद समेत करीब 70 महिला-पुरुष ग्रामीणों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराए जाने के बाद भू-रैयतों ने कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को हराफू गांव के आम बगीचा में ग्राम प्रधान परमेश्वर गंझू की अध्यक्षता में आयोजित ग्रामसभा में ग्रामीणों ने कंपनी की कार्रवाई को दबाव बनाने की कोशिश बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई। ग्रामसभा में गेरेंजा, भैंसादोन, सिमरसोत समेत आसपास के गांवों के सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल हुए। ग्रामीणों ने कहा कि कंपनी बिना ग्रामसभा की अनुमति के गांव में ड्रोन कैमरे से जमीन का सर्वे करा रही थी। इसका विरोध करते हुए ग्रामीणों ने ड्रोन कैमरा जब्त किया था। बाद में ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.