Latehar News: केजीबीवी एवं जेबीएवी से संबंधित जिला स्तरीय नामांकन समिति की बैठक संपन्न
लातेहार, जुलाई 13 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय (जेबीएवी ) से संबंधित जिला स्तरीय नामांकन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शैक्षणिक सत्र के लिए प्राप्त नामांकन आवेदनों, पात्रता, रिक्त सीटों तथा नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा की गई। डीसी ने निर्देश दिया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई जाए ताकि पात्र छात्राओं को समय पर नामांकन का लाभ मिल सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी अभिलेखों का सावधानीपूर्वक सत्यापन करने तथा नामांकन प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी कहा कि छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.