Latehar News: कृषि सेवा केंद्र ने किया दूध व केतारी का वितरण
लातेहार, नवम्बर 14 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। महापर्व छठ पूजा के अवसर पर बालूमाथ थाना चौक स्थित कृषि सेवा केंद्र की ओर से सराहनीय पहल की गई। केंद्र के संचालक सुरेश साव के नेतृत्व में सैकड़ों छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं के बीच नि:शुल्क दूध और केतारी का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सीओ बालेश्वर राम ने किया। इस अवसर पर सीओ ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता, अनुशासन और लोक कल्याण का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति, सूर्य देव और जल के प्रति सम्मान प्रकट करने के साथ साथ आपसी भाईचारे व सामाजिक एकता का संदेश भी देता है। वहीं, केंद्र के संचालक सुरेश साव ने कहा कि छठ महापर्व के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए सेवा भाव से वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह भी पढ़ें- Latehar News: हिन्द भारतीय संस्था ने उपलब्ध कराया दूध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.