लातेहार, सितम्बर 27 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के कुलगड़ा गांव में 81वें वर्ष दुर्गा पूजा महोत्सव के आयोजन को लेकर रविवार को पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक में पूजा को भव्य, शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा और आयोजन के दौरान बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। पुनर्गठित समिति में पवन कुमार को अध्यक्ष और संजय प्रसाद भगत को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संजय कुमार साहू, मुरली सिंह, राकेश कुमार, रमेश भुइयां, प्रयाग गंजू, आनंद सिंह एवं सुनील भगत को दी गई हैं। सचिव मंडल में विनोद सिंह, विलास यादव, राजदेव प्रसाद, सीताराम सिंह, रोशन कुमार, संजू भुइयां, दिलीप उरांव एवं राजेश भगत को शामिल किया गया। यह भी पढ़ें- Garh...