लातेहार, अगस्त 20 -- Latehar News: लातेहार,प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के हुंडरु (डेमू) गांव निवासी नीरज कुमार की सृष्टि किराना एंड डिजिटल सेवा केंद्र में बुधवार की देर रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर करीब 35 हजार रुपये नगद समेत खाने-पीने का सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद दुकान संचालक ने पुलिस को सूचना दी। नीरज कुमार ने बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का खिड़की-दरवाजा खुला मिला। वहीं, दुकान का वेंटिलेटर भी टूटा हुआ था। उन्होंने आशंका जताई कि चोर वेंटिलेटर तोड़कर दुकान के अंदर घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया। यह भी पढ़ें- Nawada News: गोविन्दपुर में तीन दुकानों में चोरी, नगदी समेत अन्य सामान चुराये दुकान संचालक के अनुसार, दुकान ही उनके परिवार के जीविकोपार्जन का मुख्य...