Latehar News: काली जतरा मेला हमारी सांस्कृतिक धरोहर, इसे सहेजना जरूरी : विधायक
लातेहार, अक्टूबर 27 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। पारंपरिक काली जतरा मेला समिति के तत्वावधान में चंदवा में ऐतिहासिक काली जतरा मेले का आयोजन धूमधाम से किया गया। मुख्य अतिथि विधायक प्रकाश राम ने मेले का उद्घाटन किया। मौके पर विधायक प्रकाश राम ने कहा कि काली जतरा मेला हमारी सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं का प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमें अपनी जड़ों से जोड़ने के साथ समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता को मजबूत करते हैं। हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपनी ऐतिहासिक परंपराओं को संरक्षित करें और अगली पीढ़ी तक पहुंचाएं, ताकि युवा अपनी संस्कृति और सामाजिक मूल्यों को समझ सकें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए वे स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.