लातेहार, अगस्त 9 -- Latehar News: चंदवा प्रतिनिधि। कामता पंचायत के महुड़र टोला में बिजली ट्रांसफार्मर पिछले एक सप्ताह से खराब पड़ा है, जिससे करीब 60 से अधिक घरों में अंधेरा पसरा हुआ है। बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है और वे मोमबत्ती व ढिबरी के सहारे रात गुजारने को विवश हैं। पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने मौके पर पहुंचकर जले ट्रांसफार्मर का जायजा लिया और ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्रामीण जलील खान, जहांगीर खान सहित अन्य लोगों ने बताया कि विभाग को सूचना देने के बावजूद अब तक कोई पहल नहीं की गई है। बरसात के मौसम में अंधेरा रहने से रात में बाहर निकलना खतरनाक हो गया है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: एक सप्ताह से फुंका ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीण परेशान ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। पंसस ने बिजली विभा...