लातेहार, जुलाई 14 -- Latehar News: चंदवा प्रतिनिधि। प्रखंड के कामता पंचायत अंतर्गत कामता अंजुमन का चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के दौरान गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण कामता मस्जिद प्रांगण में उपस्थित रहे। इस मौके पर मस्जिद के सुचारु संचालन एवं गांव की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर नई कमिटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से बाबर खान को कामता मस्जिद का सदर चुना गया। वहीं शहबान खान को नायब सदर, अजमल खान को सेक्रेटरी तथा एहतेशाम खान को खजांची की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा कयूम खान, अरसद खान, फिरदौश खान, इरशाद खान और जीसान खान को कमिटी सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर मुबारक खान, नेसार खान, नूर मोहम्मद खान, नईम खान, सोनू खान, सुल्तान खान, इरफान खान, रियाजुल खान, जुनैद खान सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।...