लातेहार, अक्टूबर 10 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को संविधान बचाओ, लोकतंत्र मजबूत करो अभियान के तहत मुख्यालय में विरोध रैली निकाली गई। इस दौरान चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष कामेश्वर यादव ने की। रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो, वोट चोर, गद्दी छोड़ और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करो जैसे नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के आरोपों की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की। इस दौरान राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और प्रदेश कांग्रेस नेताओं के समर्थन में भी नारे लगाए गए। यह भी पढ़ें- Lohar...