लातेहार, सितम्बर 27 -- Latehar News: कांग्रेस का पैदल मार्च कल संवाद-15कांग्रेस का पैदल मार्च 28 सितंबर कोलातेहार। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विभिन्न जनतांत्रिक व निर्वाचन संबंधी मांगों को लेकर 28 सितंबर को पैदल मार्च निकाला जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव ने बताया कि पैदल मार्च शहर के चेकनाका मोड़ से शुरू होकर समाहरणालय तक पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के संबंध में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र व निष्पक्ष जांच कराने की मांग की जाएगी। साथ ही उनके कार्यकाल में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की स्वतंत्र व व्यापक समीक्षा कराने की मांग रखी जाएगी। एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने व संशोधन की प्रक्रिया की स्वतंत्र समीक्षा समेत अन्य जनतांत्रिक व निर्वाचन संबंधी मा...