लातेहार, अक्टूबर 18 -- Latehar News: बेतला, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को काफी श्रद्धा और उत्साह से मॉं दुर्गा की डोली के साथ भव्य शोभा-कलशयात्रा निकाली। इसमें शामिल श्रद्धालु बाजे-गाजे के साथ जुलूस की शक्ल में ॐ काली जय दुर्गे,जय माता दी,मॉं दुर्गा दुर्गति नाशिनी की जय आदि जयकारों से गांव-गलियारों को गुंजायमान करते अपने नजदीकी जलाशय पहुंचे।वहां पर परंपरागत तरीके से पूजा-अर्चना करने के बाद कलश में विधिवत जल लेकर पुनः उसी मार्ग से पंडाल लौटे। जहां पर पूर्व से मौजूद पुजारियों ने भक्तों से कलश लेकर सुसज्जित पंडालों में स्थापित कर मॉं दुर्गे की प्रतिमाओं को वैदिक मंत्रोच्चार से प्राण-प्रतिष्ठित किया।उसके बाद मॉं दुर्गा के सप्तम स्वरूप महायोगिनी और महायोगेश्वरी का प्रतीक कालरात्रि की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। यह भी प...