लातेहार, सितम्बर 18 -- Latehar News: चंदवा। प्रखंड क्षेत्र के शक्तिखूटा डामर में करमा पर्व की पूर्व संध्या पर पारंपरिक जनजातीय नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चंदवा, सिकनी, सामांग, बरवाडीह, चेतर समेत विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मांदर की थाप और पारंपरिक जनजातीय नृत्य से पूरा परिसर उत्सवी माहौल में डूबा रहा। यह भी पढ़ें- Ghumla News: भरनो में सांस्कृतिक कार्यक्रमम में थिरके लोगमुख्य अतिथि की उपस्थिति मुख्य अतिथि देव सहाय उरांव उपस्थित रहे। मौके पर जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव, अध्यक्ष जागा उरांव, मुखिया पुष्पा देवी, सरना समिति के प्रखंड अध्यक्ष विमल उरांव, पंचायत समिति सदस्य लीलामणि व अनिता देवी, उपमुखिया मीना देवी समेत अन्य मौजूद रहे। अध्यक्ष जागा उरांव ने बताया कि शक्तिखूटा डामर में ...