लातेहार, अगस्त 6 -- Latehar News: चंदवा प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की बोदा पंचायत के लुकुईया गांव में गुरुवार दोपहर बिजली करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान चंदवा के लुकुईया की 53 वर्षीय राजमणि देवी (53 वर्ष), पति सरजू उरांव के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजमणि देवी खेत में पटवन करने के लिए गई थी। इसी दौरान खेत में अस्थायी रूप से लगाए गए बिजली के तार की चपेट में आ गईं। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गईं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचाया। जहां डॉ. कंचन बाड़ा ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है।...