लातेहार, नवम्बर 2 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड में सोमवार को ईसाई समुदाय ने ऑल सोल डे (कब्र पर्व) श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया। इस अवसर पर विभिन्न गांवों के कब्रिस्तानों और चर्चों में विशेष प्रार्थना सभा और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। ईसाई समुदाय के लोगों ने अपने मृत परिजनों और पूर्वजों को याद कर उनकी आत्मा की शांति के लिए विशेष विनती की। इस दौरान लोगों ने अपने परिजनों की कब्रों पर फूल चढ़ाए और मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कब्र पर्व को लेकर महुआडांड़ माता गिरजाघर स्थित संत जोसेफ चर्च में पल्ली पुरोहित फादर अमित कुजूर ने मिस्सा पूजा कराई। वहीं अंबाटोली और शांतिपुर गांव के संयुक्त कब्रिस्तान में सहायक पल्ली पुरोहित फादर जेवियर खलखो ने मिस्सा बलिदान कराया। यह भी पढ़ें- Ghumla News: ईसाई धर्मावलंबियों ने म...