लातेहार, सितम्बर 1 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। रविवार और सोमवार को हुई बारिश के बाद महुआडांड़ की ओरसा घाटी में सड़क पर पेड़ गिर जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। पेड़ सड़क के बीचोंबीच गिरने के कारण मार्ग जाम हो गया, जिससे दोनों ओर दर्जनों वाहन फंस गए। रात होने के कारण वाहन चालकों और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज बारिश के बाद अचानक एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ हटाए जाने तक वाहनों की आवाजाही ठप रही, जिससे राहगीरों को भी कठिनाई हुई। सड़क जाम होने से यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: बारिश के बीच गिरे पेड़, हाईवे जाम स्थानीय ग्रामीणों एवं वाहन चालकों ने वन विभाग और प्रशासन से तत्काल टीम भेजकर सड़क से गिरे पेड़ को हटाने की मांग की ह...