Latehar News: ओबीसी आरक्षण समेत जमीन संबंधित मामलों को लेकर राजद करेगा आंदोलन
लातेहार, नवम्बर 16 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। पथ निर्माण विश्रामागार मे सोमवार को राजद जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने प्रेस वार्ता कर ओबीसी आरक्षण लागू करने और जमीन संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 18 नवंबर को बाजारटांड़ से मुख्य शहर होते हुए थाली बजाओ, अलख जगाओ रैली निकालकर लातेहार समाहरणालय में प्रदर्शन किया जाएगा। 23 नवंबर से भिक्षाटन अभियान, 28 नवंबर से आरक्षण उलगुलान यात्रा एवं नुक्कड़ सभा, 7 दिसंबर को जिला मुख्यालय में धरना तथा 8 दिसंबर से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।उन्होंने किसानों, मजदूरों और आम जनता से आंदोलन में शामिल होने की अपील की। प्रेस वार्ता में प्रखंड अध्यक्ष मो. रसीद खान, बबलू गिरी, दीपक दूबे, मो साबिर, मो हसीब समेत कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.