लातेहार, नवम्बर 3 -- Latehar News: लातेहार। सरस्वती विद्या मंदिर में मंगलवार को दीपावली के पावन अवसर पर दीप सज्जा एवं कलश सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा अष्टम एवं नवम के भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता, कलात्मकता एवं सृजनात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत कक्षा अष्टम के भैया-बहनों के लिए दीप सज्जा तथा कक्षा नवम की बहनों के लिए कलश सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। कलश सज्जा प्रतियोगिता में कक्षा नवम की बहन साक्षी कुमारी ने प्रथम, काजल कुमारी ने द्वितीय तथा दिव्यांशी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।वहीं दीप सज्जा प्रतियोगिता में कक्षा अष्टम ओ से भैया शिवम अग्रवाल ने प्रथम, ऋषिराज ने द्वितीय एवं राज कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Meerut News: सां...