Latehar News: एसयूवी और ऑटो में टक्कर, चार घायल
लातेहार, अक्टूबर 28 -- चंदवा में स्कॉर्पियो और ऑटो की टक्कर Latehar News: चंदवा प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर बोरसीदाग के समीप बुधवार की सुबह स्कॉर्पियो और सवारी ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में ऑटो चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो का स्टेयरिंग चालक बैधनाथ महतो की जांघ के पास घुस गया, जिससे वह ऑटो में बुरी तरह फंस गया। वहीं, ऑटो को टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो भी सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोहरदगा जिले के बारीडीह निवासी बैधनाथ महतो, शिवनारायण साव, अवध साव और नेसार अंसारी अहले सुबह चंदवा बाजार से ऑटो से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बोरसीदाग के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ्तार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.