लातेहार, जुलाई 30 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बालूमाथ प्रखंड ने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत काम पूरा कर लिया है। इस सफलता पर बीडीओ सोमा उरांव ने प्रखंड के सभी 13 पंचायतों में कार्यरत 8 पर्यवेक्षकों, 85 मतदान केंद्रों पर नियुक्त 85 बीएलओ, सुपरवाइजर, अधिकारियों एवं कर्मियों को बधाई देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। बीडीओ सोमा उरांव ने कहा कि सभी बीएलओ एवं संबंधित कर्मियों ने पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ घर घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि टीम वर्क, अनुशासन और सभी कर्मियों की मेहनत का परिणाम है।उन्होंने सभी बीएलओ से भविष्य में भी निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाए रखने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्...