लातेहार, अगस्त 8 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को टमटम टोला स्थित सांसद प्रतिनिधि राम कुमार गुप्ता के आवास पर हुई। बैठक मंडल प्रभारी बृजमोहन राम के मार्गदर्शन एवं पश्चिमी मंडल अध्यक्ष गजेंद्र हिमांशु की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी बृजमोहन राम ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की है। पूर्व मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि आंधी आए या तूफान,भाजपा कार्यकर्ताओं को अडिग रहकर संगठन को मजबूत करने के लिए काम करना है।मंडल यह भी पढ़ें- Simdega News: भाजपा की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बना...