Latehar News: एनएच-75 पर गड्ढों की हुई मरम्मत, आवागमन हुआ सुगम
लातेहार, सितम्बर 27 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। डीसी संदीप कुमार के निर्देश पर रविवार को एनएच-75 के पतकी जंगल से होटवाग गांव तक खराब सड़क की मरम्मत कराई गई। बारिश और भारी वाहनों के लगातार परिचालन के कारण सड़क पर जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढे बन गए थे। इससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। सड़क पर जलजमाव के कारण भी स्थिति खराब हो गई थी। मरम्मत कार्य के दौरान कर्मियों और जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढों में गिट्टी, मसाला और डस्ट डालकर उन्हें भरा गया। इसके बाद रोलर चलाकर सड़क की सतह को समतल करते हुए मसाले को दबाया गया। इससे सड़क पर आवागमन पहले की अपेक्षा सुगम हुआ। अधिकारियों के निर्देश पर सड़क की स्थिति में सुधार के लिए यह कार्य कराया गया। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत होने पर राहत की बात कही। बारिश के दौरान सड़क पर जलजमाव और भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.