लातेहार, सितम्बर 6 -- Latehar News: मनिका, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के समीप एनएच-39 पर रविवार को अचानक एक विशाल लिप्टस का पेड़ गिरने से बड़ा हादसा हो गया। पेड़ की चपेट में आने से बाइक सवार भटको निवासी जावेद अंसारी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद पेड़ के नीचे दबे बाइक सवार को बाहर निकाला और इलाज के लिए मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

घटना का प्रभाव वहीं उनकी बाइक पेड़ के नीचे ही दब गई, जिसे बाद में प्रशासन की मदद से पेड़ हटाकर बाहर निकाला गया। पेड़ गिरने से सड़क किनारे बिजली के तार और कई बिजली के पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए। इससे इलाके की बिजली व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर घंटों आवागमन बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी...